- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा के चम्बी मैदान में त्रिदेव सम्मेलन में स्मृति ईरानी ने कहा ये परिवार अगर हिमाचल में वोट मांगेंगे तो हिमाचल की जनता मुँह तोड़ जवाब देगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को जिला कांगड़ा के चम्बी मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये खानदान ऐसा है कि जब विपदा की घड़ी आई तो जनता की गुमराह करने का काम किया। टीकाकरण न लगाने की कहा ताकि गरीब जनता सुरक्षित ही सके। कहा कि बूथ अध्यक्ष को जय श्रीराम, बीएलए को जय श्री राम। बह्मा, विष्णु व महेश की भूमिका निभा रहे हैं। राजनीति का निर्माता बूथ अध्यक्ष है। यहां जय श्रीराम का जयघोष अमेठी के राजा तक पहुंच जाए। जिसने दुश्मनी की। उन्होंने श्री राम मंदिर नहीं बनने नहीं दिया। केरल में भी जाकर उन्होंने इसे लक्षण दिखाए की शर्म आ जाये। ये परिवार अगर हिमाचल में वोट मांगेंगे तो हिमाचल की जनता मुँह तोड़ जवाब देगी। हिमाचल वीर भूमि से उस परिवार तक श्री राम का जयघोष पहुंचे जिन्होंने देश विरोधी नारे का समर्थन किया। त्रिदेव सम्मेलन से कहने आई हूं कि मेरे अंदर आज भी आग है। मैने अमेठी में गरीब को तिल तिल मरते देखा है। हिमाचल में हमने कांग्रेस के रिवाज तोड़े। एम्स, आइआइटी और आइआइएम बनाए। अब चुनाव में भी रिवाज तोड़ेंगे और फिर भाजपा सरकार बनाएंगे। कोरोना की विपदा कांग्रेस के कार्यकाल में आई होती तो देश की जनता मर जाती। मेरी सरकार ने उनकी भी सेवा की जिन्होंने वोट नहीं दिया और वेक्सीन नहीं लगवाई। हम पक्षपात नहीं करते। विपदा की घड़ी में कांग्रेस का भाग जाना उनका ध्येय था। मेरी पार्टी के बहनों ने मास्क सिले, फूड पैकेट दिए। सत्ता को सेवा में परिवर्तित करने का काम भाजपा ने किया। जिन्हें खुद नही पता अपनी पार्टी कैसे चलानी है वो क्या हिमाचल के बात करेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता नही बता पाएंगे कि कहां है ये परिवार। अमेठी में आरएसएस ने सालों लाठियां खायीं। एक समय कहते थे कि उन्हें कोई नहीं हिला सकते उनकी जमानत जब्त हो गई। अमेठी में भाजपा ब्लाक कार्यकर्ता की हत्या हुई वो मेरे लिए भाई है इसलिए अर्थी को कंधा दिया। वन रैंक वन पेंशन मोदी सरकार ने दी। इस बार भी भाजपा त्रिदेव के साथ से रिवाज तोड़ेंगी और फिर सरकार बनाएगी। त्रिवेद की भूमिका में आप सभी बूथ को संरक्षित रखें।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -