- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जिल चम्बा प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से चम्बा की ओर पयर्टकों का ध्यान आकर्षित करने को लेकर चलाए जा रहे चलो चम्बा अभियान के तहत नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से धर्मशाला स्टेडियम के समीप फूड प्लाजा में इन दिनों चंबियाली व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इसके साथ ही चम्बा क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो कि स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों का आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। यहां पर चम्बा रुमाल तथा चम्बा थाल रखे गए हैं। जो भी व्यक्ति यहां पर पहुंच रहा है। उन्हें चम्बा रुमाल चम्बा थाल तथा चम्बा चप्पल सहित व्यंजनों तथा संस्कृति के बारे में नॉट ऑन मैप संस्था के सह संस्थापक मनुज शर्मा की ओर से विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जिससे लोग चम्बा की संस्कृति से भी रूबरू हो रहे हैं। मनुज शर्मा का कहना है कि चलो चम्बा अभियान के तहत फूड प्लाजा में 25 फरवरी से इसका आयोजन किया जा रहा है, जो कि सोमवार तक जारी रहेगा। चम्बा की संस्कृति, खानपान, क्राफ्ट, चम्बा चप्पल के अलावा संस्कृति की जानकारी लोगों को दी जा रही है। साथ ही यहां की खूबसूरत वादियों व मंदिरों के बारे में भी बताया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों का ध्यान चम्बा की ओर आकर्षित करना है। लोगों को चंबियाली धाम में बनने वाले व्यंजन जैसे मदरा, दालें, कड़ी व खट्टा के साथ अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं, जिनका स्वाद चखने के लिए हर कोई खिंचा चला आ रहा है। शनिवार को धर्मशाला स्टेडियम में भारत व श्रीलंका के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए देश के विभिन्न कोनों से पहुंचे लोगों ने भी चम्बा के व्यंजनों के चटखारे लिए। चम्बा चुख की भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही छम्ब क्राफ्ट भी लोगों को खूब लुभा रहा है। इसमें गाबदिका व पहचान आदि स्वयं सहायता समूहों तथा धर्मशाला की संस्था सांब द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। आम लोगों सहित पर्यटकों को चम्बा में बनाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजनों व क्राफ्ट की जानकारी भी दी जा रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -